सर्दी ने ठिठुरन बढ़ाई तो गर्म कपड़ों से बाजार हुए गुलजार
हल्द्वानी, अमृत विचार। अमृत विचार सर्दी की ठिठुरन बढ़ने के कारण गर्म कपड़ों की मांग में तेजी आई है। पिछले दो हफ्तों में तापमान गिरने से ग्राहकों की भीड़ बाजारों में दिखाई दे रही है। रविवार को हल्द्वानी के बाजारों में महिलाएं कार्डिगन, पुरुष ट्रैक सूट और गर्म बनियान खरीदते नजर आए। यहां पटेल चौक, सदर बाजार, पैठ पड़ाव, कारखाना बाजार, मीरा मार्ग समेत हर बाजार में लोगों ने गर्म कपड़ों की खरीददारी की।
ठंड बढ़ने के साथ बाजारों में गर्म कपड़ों की खरीददारी जोरों से होने लगी है। शहर के बाजारों में इन दिनों महिलाओं के लिए कार्डिगन, वूलन टॉप और अंगूरी ऊन से बनी स्वेटर खूब बिक रही हैं। वहीं हाथ की बिनाई से बनाई गई स्वेटर युवतियों को खूब पसंद आ रही हैं। विक्रताओं के अनुसार इन दिनों युवतियां डिजानर और कफर्ट दोनों का ख्याल रखते हुए खरीददारी कर रही हैं। विक्रेता आदिल ने बताया कि बरेली से वह यहां हर साल वूलन कोट और जैकेट लेकर पहुंचते हैं। इनकी खरीददारी भी खूब होती है। वहीं रेडीमेट कपड़ों के विक्रेता गौरव अरोड़ा ने बताया कि ठंड के कारण महिलाएं वेलवेट और सिल्क भारी गर्म कपड़ों के सूट की डिमांड कर रही हैं।
इधर कालाढूंगी रोड पर गर्म कपड़ों की दुकानें लगाने वाले लियाकत ने बताया कि बीते साल से इस साल अधिक ठंड के कपड़े बिके हैं। उन्होंने बताया कि दिन में हर रोज उनकी दुकान पर महिलाएं पुरुष गर्म कपड़े खरीदने पहुंचते हैं। वहीं फर वाले ठंडी बढ़ने के कारण गर्म पैजामे भी खूब मांगे जा रहे हैं।
ऊनी टॉप मांग रही युवतियां
ठंड के दौरान फैशन भी बना रहे इसका खास ख्याल रखा गया है। दुकानों में महिलाएं और युवतियां जींस के साथ गर्म टॉप भी मांग रही हैं। कपड़ा व्यवसायी अमन के अनुसार इस बार कई तरह के वूलन टॉप अलग-अलग वैरायटी में पहुंचे इनकी डिमांड भी खासा है।
फर जैकेट और हुडी खूब मांग रहे युवा
गर्म कपड़ों के व्यवसायियों के अनुसार ठंड बढ़ते ही जैकेट और फर वाले हुडी की भी डिमांड बढ़ गई है। युवाओं की ओर से सबसे अधिक कपड़े मांगे गए हैं।
