मुरादाबाद : गर्भवती के साथ दुष्कर्म का आरोप, मारपीट कर घर से निकाला...12 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पति समेत 12 विरूद्ध एसएसपी के आदेश दर्ज हुई रिपोर्ट , पीड़िता ने देवर पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप 

बिलारी (मुरादाबाद), अमृत विचार। क्षेत्र के निकटवर्ती गांव निवासी विवाहित ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में पति समेत ससुरालवालों पर मारपीट कर घर से निकालने व देवर पर गर्भावस्था के दौरान दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने पति समेत 12 लोगों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसएसपी सतपाल अंतिल को दिए प्रार्थना पत्र में पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी शादी 5 मई को अलीगढ़ जिले के गांधी पार्क धनीपुर मंडी निवासी देवेंद्र सैनी पुत्र रोशन लाल सैनी से हुई थी। महिला ने बताया कि शादी में दिए गए दहेज से ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं थे और लगातार उसका मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करते रहे। वह दहेज में 2 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। महिला ने बताया कि वह सात माह की गर्भवती है। आरोप लगाया कि उसके ननदोई योगेश ससुराल आए तब उसके पति ने उससे कहा कि जीजा के घर रहने के लिए चली जा।

महिला ने आरोप लगाया कि 6 जुलाई को वह ननदोई के साथ मथुरा उसके घर चली गई। आरोप लगाया कि जब उसकी ननद घर पर नहीं थी तब योगेश ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। जब उसने इस घटना की जानकारी पति को दी तो पति देवेंद्र और देवर लवकुश ने लाठी डंडों से मारा पीटा। साथ ही गर्भ गिरवाने की धमकी दी। महिला ने आरोप लगाया कि कुछ समय बाद उसके देवर कन्हैया और देवर लवकुश ने कमरे में बंद कर चाकू की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया।

बाद में उसे बिचौलिए के साथ गाड़ी में बैठाकर उसके मायके में भेज दिया। महिला ने आरोप लगाया कि उसने कई बार स्थानीय पुलिस से भी शिकायत की, परंतु कोई कार्रवाई नहीं की गई। तब गर्भवती महिला ने अपने पिता के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया। जिसके बाद बिलारी कोतवाली पुलिस ने पति देवेंद्र सैनी, ससुर रोशन लाल सैनी, सास सावित्री सैनी, विष्णु सैनी, बंटी सैनी, लव कुश, कन्हैया सहित ससुराल पक्ष के 12 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की जलकर मौत, मूलरूप से बिहार की रहने वाली थी सुनीता

संबंधित समाचार