Avanish Dixit: कानपुर में अवनीश दीक्षित का गैंग हुआ रजिस्टर्ड; पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष को बनाया गया लीडर, ये 15 आरोपी किए गए शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। सिविल लाइंस इलाके में मैरी एंड मैरीमैन कंपाउंड की 1000 करोड़ की बेशकीमती जमीन पर कब्जा करने के प्रयास के मामले में नामजद कानपुर प्रेसक्लब के पूर्व अध्यक्ष अवनीश दीक्षित का इंटर रेंज गैंग पंजीकृत कर दिया है।

Avanish Dixit (2)

(अवनीश दीक्षित काे गैंग का लीडर बनाया गया)

जिसमें कुल 15 लोग शामिल हैं और गैंग लीडर अवनीश को बनाया गया है। कमिश्नरेट कानपुर पुलिस ने यह पहले इंटर रेंज गैंग (आईआर-1) की बड़ी कार्रवाई की है। उच्चाधिकारियों के अनुसार अपराध नियंत्रण की दिशा में पुलिस ने यह कार्रवाई की है। 

Vivek Pandey

(विवेक पांडेय)

पुलिस के अनुसार 28 जुलाई को मैरी एंड मैरीमैन कंपाउंड की जमीन पर कब्जा करने के लिए अवनीश दीक्षित अपने गुर्गों के साथ मौके पर पहुंचे थे। यहां उसने गार्ड संजय को बंधक बनाकर ताला डाल दिया था। साथ ही डीवीआर उठा ले गए थे। कोतवाली पुलिस ने लेखपाल विपिन कुमार की तहरीर पर कुल 33 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।

Manoj Yadav

(मनोज यादव)

इसमें 13 नामजद व 20 अज्ञात शामिल थे। वहीं दूसरी एफआईआर सैमुएल गुरुदेव सिंह ने 37 आरोपियों के खिलाफ डकैती समेत अन्य संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें 37 में 25 अज्ञात शामिल हैं। 

Akhlaq Ahmad Khan (1)

(अखलाक अहमद खान)

कमिश्नरेट पुलिस ने पहला इंटर रेंज गैंग पंजीकृत किया है। इस गैंग का मुख्य लीडर अवनीश दीक्षित है और इसमें कुल 15 सदस्य हैं। इस गैंग में हरेन्द्र कुमार मसीह, राहुल वर्मा, विसेन्ट विक्रम उर्फ विक्की चार्ल्स, संदीप शुक्ला उर्फ बउवन शुक्ला, कमला एरियल, अभिषेक एरियल, नौरिस एरियल, अर्पण एरियल, अली अब्बास, जितेश झा, जितेन्द्र शुक्ला, विवेक पांडेय उर्फ सोनू, मनोज यादव, मो वसीम खान, अखलाक अहमद शामिल हैं। कमिश्नरेट पुलिस गैंग के अन्य संभावित सदस्यों की जांच कर रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर गैंग की सदस्य संख्या बढ़ाई जा सकती है।

Harendra Masih (1)

(हरेंद्र मसीह)

Avanish Dixit 1

(इसी जमीन पर कब्जे का प्रयास किया गया)

Avanish Dixit 22

(विक्की चार्ल्स)

Avanish Dixit 222

(अर्पण एरियल, नौरिस एरियल, अभिषेक उर्फ सोनू एरियल)

bauuaan shukla

(संदीप शुक्ला उर्फ बउऊन)

Jitesh Jha Gang Member Of Avanish Dixit

(जितेश झा व अली अब्बास)

Jitesh Jha Gang Member Of Rahul Verma

(राहुल वर्मा)

यह भी पढ़ें- Kanpur: बाइक पर सवार दिखे 6 स्कूली बच्चे; जान जोखिम में डाल यातायात नियमों की उड़ाई धज्जियां, देखें- VIDEO

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता