पर्यावरणविद तुलसी गौड़ा का निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को पर्यावरणविद तुलसी गौड़ा के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि वह पर्यावरण संरक्षण के लिए मार्गदर्शक बनी रहेंगी। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कर्नाटक की एक सम्मानित पर्यावरणविद और पद्म पुरस्कार विजेता तुलसी गौड़ा जी के निधन से गहरा दुख हुआ।

उन्होंने अपना जीवन प्रकृति को समृद्ध करने, हजारों पौधे लगाने और हमारे पर्यावरण के संरक्षण के लिए समर्पित कर दिया था। वह पर्यावरण संरक्षण के लिए मार्गदर्शक बनी रहेंगी। उनका काम हमारे ग्रह की रक्षा के लिए पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना।’’

गौड़ा का सोमवार को कर्नाटक के उत्तर जिले के होन्नाली गांव में उनके आवास पर उम्र संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया। वह 86 वर्ष की थीं। वह हलाक्की जनजाति से ताल्लुक रखती थीं। उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। उन्हें 2021 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। 

यह भी पढ़ें:-Accident: गुजरात के भावनगर में बस और डंपर की टक्कर में 6 लोगों की मौत, 10 अन्य घायल

संबंधित समाचार