Kanpur Weather Today: धूप निकलने में दिन में मिली थोड़ी राहत, रात में पड़ रही ठंड, मौसम विभाग ने जताई ये संभावना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। हवाओं का रुख बदलने से सोमवार को दिन में शहरवासियों को चुभनभरी सर्दी से थोड़ी राहत मिली। दिन में उत्तर पश्चिमी हवाओं के बजाय शहर में उत्तर पूर्वी हवाओं ने तापमान गिरने की गति को प्रभावित किया। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि जल्द ही हवाओं का रुख दोबारा बदलेगा। इसके बाद शहर में चुभनभरी तेज ठंड के साथ ही तापमान में गिरावट हो सकती है। 

शहर में सोमवार को अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में हल्की सी बढोतरी दर्ज हुई। इसे 4.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।  हवा की दिशा उत्तर-पूर्व रिकॉर्ड की गई। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि दो दिन बाद से शहर में गहरा कोहरा व धुंध पड़ने की संभावना बढ़ गई है। बुधवार रात से न्यूनतम तापमान भी और अधिक गिरने की आशंका है। 

सीएसए विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पाण्डेय ने बताया कि आगामी पांच दिनों में सुबह व शाम के समय कोहरा (हल्की धुन्ध) दिखाई देने के आसार हैं। हल्के बादल भी रह सकते हैं। बावजूद इसके बारिश की कोई संभावना नहीं है।

ये भी पढ़ें- रास्ते में रोड़ा न बनो वर्ना तेजाब से नहला दूंगा: कानपुर में शोहदे ने छात्रा की मां को रोककर दी धमकी

संबंधित समाचार