मुरादाबाद : रामगंगा विहार जाने वाले मार्ग पर चौक का नाम चित्रगुप्त चौक रखने की मांग, नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना एडवोकेट के नेतृत्व में नगर आयुक्त को दिया गया ज्ञापन

नगर आयुक्त को ज्ञापन देते अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना व अन्य पदाधिकारी

मुरादाबाद। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना एडवोकेट के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल से मिला। नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर रामगंगा विहार में पूर्व की तरह चित्रगुप्त चौक व भगवान चित्रगुप्त की मूर्ति स्थापना की मांग की। 

नगर आयुक्त को बताया कि नगर निगम में उस चौराहे का नाम चित्रगुप्त चौक प्रस्तावित हुआ था। लेकिन अब चौराहे पर तबला वादक अहमद जान की प्रतिमा लगा दी गई है। नगर आयुक्त से कहा कि पूर्व में  गवर्नमेंट कॉलेज के पास स्वतंत्रता सेनानी सूफी अंबा प्रसाद का शिलापट्ट लगाया गया था। जिसको वहां से हटाकर अन्य जगह पर लगा दिया गया है। इसी तरह से तबला वादक अहमद जान की मूर्ति को सम्मानपूर्वक यहां से हटाकर अन्य किसी क्षेत्र में लगा दी जाए और उस चौराहे को पूर्व में प्रस्तावित चित्रगुप्त चौक करके भगवान चित्रगुप्त की मूर्ति लगाने के लिए जनमानस की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए आदेश पारित करें।

प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट प्रदीप सक्सेना एडवोकेट के अलावा नीतू सक्सेना, राजीव जौहरी, शिवोत्तर सक्सेना, अनिल सक्सेना, बीके सक्सेना, केबी सक्सेना, अरविंद कुमार सक्सेना, प्रदीप माथुर, अवनीश सक्सेना, आरसी सक्सेना, मनोज सक्सेना, अमरीश जौहरी, नीता जौहरी, बिंदु जौहरी, लवलीन सक्सेना, दिलीप भटनागर, अतुल सक्सेना, विजय सिन्हा, सन्नी सिन्हा, आशीष सक्सेना आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: मुरादाबाद : जिला अस्पताल में डिजिटल एक्सरे मशीन खराब, मरीज परेशान

संबंधित समाचार