बलरामपुर अस्पताल में तैयार हुआ मॉड्यूलर ओटी और वार्ड, जल्द होगा उद्घाटन

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: बलरामपुर अस्पताल के नेत्र रोग विभाग की मॉड्यूलर ओटी-वार्ड बनकर तैयार हो चुका है। निर्माण पूरा होने के बाद कार्यदायी संस्था की ओर से बिल्डिंग को अस्पताल प्रशासन को हैंडओवर भी कर दिया गया। जल्द इसका संचालन शुरू करा दिया जाएगा। अस्पताल प्रशासन इसका उद्घाटन उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से कराने के लिए प्रयासरत है। अभी तक प्रदेश में किसी भी सरकारी अस्पताल में मॉड्यूलर ओटी नहीं है।

बलरामपुर अस्पताल की ओपीडी सामने नेत्र रोग विभाग की ओटी व वार्ड बना हुआ था। बिल्डिंग काफी जर्जर हो चुकी थी। करीब दो साल पहले मॉड्यूलर ओटी और वार्ड बनाए जाने के लिए करीब तीन करोड़ का काम कार्यदायी संस्था को मिला था। निर्माण के दौरान नेत्र रोग विभाग व ओटी को एसएसबी ब्लॉक में अस्थाई तौर पर शिफ्ट कराकर संचालित किया जा रहा। वहां पर महज 15 बेड पर मरीजों की भर्ती हो रही है। नई ओटी व वार्ड में 35 बेड संचालित हो सकेंगे। अस्पताल प्रशासन ने बताया मॉड्यूलर ओटी का उद्देश्य संक्रमण की घटनाओं को यथासंभव न्यूनतम तक कम करना है। यह ओटी तकनीकी उपकरणों से लैस होगी। जिससे मरीज को संक्रमण फैलने से रोका जा सकेगा। इसका संचालन होने से मरीजों को बड़े चिकित्सा संस्थान नहीं जाना पड़ेगा। अस्पताल के निदेशक डॉ. सुशील प्रकाश ने बताया कि बिल्डिंग हैंडओवर हो चुकी है। आग से बचाव से संबंधित कुछ कार्य बाकी है। जिसे भी जल्द पूरा करा लिया जाएगा। उम्मीद है नए साल में बिल्डिंग का संचालन शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़ेः शीतलहर से बचाव के लिए नगर निगम ने खींचा सुविधाओं का खाका, बेघर नहीं रहेंगे बेसहारा

संबंधित समाचार