मजदूरों की शक्तियां बढ़ने पर ही झुकेंगी सरकारें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार: उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ का आठवां प्रांतीय अधिवेशन मंगलवार को शीशमहल स्थित रामलीला मैदान में हुआ। कार्यक्रम में मजदूरों की समस्याओं को उठाया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय प्रचारक ब्रजेश बनकोटी ने संघ की कार्यनीति के बारे में बताते हुए कहा कि मजदूरों को अपनी शक्ति बढ़ानी होगी, तभी सरकारें उनकी मांगों के आगे झुकेंगी। उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ के 70वें वर्ष पर कर्मचारियों की 5 सूत्रीय मांगों पर प्रत्येक सदस्य को कार्य करना होगा।

उन्होंने समाज में पर्यावरण अनुकूलन जीवन शैली अपनाने, समरसता और पारिवारिक मूल्यों को बढ़ाने को कहा। अधिवेशन के दूसरे सत्र में कर्मचारियों की समस्याओं से संबंधित प्रस्ताव लाए गए जिसमें संविदा, विशेष श्रेणी व के कर्मचारियों को नियमित किये जाने, बस बेड़े में वृद्धि करने, वेतन विसंगति को दूर करने आदि प्रस्ताव शामिल हैं।  संघ के प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सुयाल ने बताया कि परिवहन निगम में कई पदों पर प्रोन्नति होने पर वित्तीय लाभ नहीं मिलता है। उन्होंने प्रोन्नति होने पर ग्रेड पे बढ़ाने या वेतन वृद्धि की मांग की।

इससे पहले भारतीय मजदर संघ के प्रभारी अनुपम सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बालादत्त, उमेश जोशी, सुमित सिंघल, प्रेम चंद्र दुम्का ने कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान महेश राणा, दुर्गादत्त शर्मा, रमेश चंद्र जोशी, बालकृष्ण शर्मा, लीला बोरा, मदन सिंह, शेखरानंद पांडे, नवनीत कपिल, रामप्रीत यादव, प्रेमा बिष्ट, ललित चंद्र पांडे, नरेंद्र पलड़िया, तारा चंद्र जोशी आदि मौजूद रहे।


संबंधित समाचार