शाहजहांपुर: सत्यम बने इसरो में वैज्ञानिक, भाई अनमोल का वाणिज्य मंत्रालय में चयन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार: शहर के एसपी कॉलेज में शिक्षक बुद्धपाल सिंह के दोनों बेटों ने कामयाबी के शिखर को छुआ है। बड़े बेटे सत्यम सिंह का इसरो में बतौर वैज्ञानिक चयन हुआ है। जबकि छोटे बेटे अनमोल वाणिज्य मंत्रालय भारत सरकार में पेटेंट अधिकारी बने हैं। दोनों भाइयों की सफलता पर रिश्तेदार, दोस्त और जान-पहचान वालों ने बधाई दी हैं। दोनों भाइयों ने बीटेक करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की थी, जिसमें दोनों को सफलता मिली है।

महानगर की अशोक बिहार कॉलोनी में रहने वाले बुद्धपाल सिंह एसपी कॉलेज में शिक्षक हैं। उनकी पत्नी पंकज हाउस वाइफ हैं। इनके दो बेटे सत्यम सिंह और अनमोल सिंह ने सफलता पाई है। 24 वर्षीय सत्यम सिंह ने बताया कि उनका चयन इसरो में बतौर वैज्ञानिक हुआ है। जीवन में दूसरी बार उन्हें बड़ी कामयाबी मिली है। इससे पहले उन्होंने साल 2017 में सीबीएसई बोर्ड इंटर की परीक्षा में जिले में दूसरा स्थान पाया था। 

इसके बाद उन्होंने एनआईटी भोपाल से बीटेक की पढ़ाई पूरी की और फिर गेट की तैयारी करने लगे। इसी दौरान इसरो वैज्ञानिक पद के लिए जनवरी माह में परीक्षा दी। जिसका इंटरव्यू अगस्त 2024 में हुआ और दो दिन पहले परीक्षा का रिजल्ट जारी हुआ। जिसमें उन्हें सफलता मिली। इससे पहले सत्यम का चयन वाणिज्य मंत्रालय भारत सरकार में बतौर पेटेंट अधिकारी हो चुका है। 

उनके छोटे भाई 22 वर्षीय अनमोल सिंह का भी चयन बतौर पेटेंट अधिकारी वणिज्य मंत्रालय भारत सरकार में हुआ है। अनमोल की इलेक्ट्रिकल ब्रांच में ऑल इंडिया रैंक वन है। अनमोल ने यूपीएससी 2024 की परीक्षा भी पास की है। जिसमें उन्हें एआईआर नौ मिली है। अनमोल ने भी केवी वन से पढ़ाई की है। साल 2029 में उन्होंने इंटर में केंद्रीय विद्यालय में टॉप किया। आईआईटी धनबाद से बीटेक की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने प्रतियोगी परीक्षा दी थी, जिसमें वह सफल रहे।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: अनूपा देवी हत्याकांड...अपमान का बदला लेने को देवर बन गया था भाभी का जानी दुश्मन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता