हरदोई : गोलीकांड में दो की मौत, दो घायल
हरदोई। पाली थाना क्षेत्र के रम्पुरा खम्हरिया गांव में वर्तमान प्रधान व पूर्व प्रधान के बीच पुरानी रंजिश को लेकर बीती रात झगड़ा हो गया। जानकारी के मुताबिक पहले दोनो तरफ से लाठी डंडे चले। उसके बाद फायरिंग शुरू हो गई। दोनो तरफ से चार लोगों को गोली लगने की बात सामने आई है। जिसके …
हरदोई। पाली थाना क्षेत्र के रम्पुरा खम्हरिया गांव में वर्तमान प्रधान व पूर्व प्रधान के बीच पुरानी रंजिश को लेकर बीती रात झगड़ा हो गया। जानकारी के मुताबिक पहले दोनो तरफ से लाठी डंडे चले। उसके बाद फायरिंग शुरू हो गई। दोनो तरफ से चार लोगों को गोली लगने की बात सामने आई है। जिसके बाद पुलिस ने बताया कि गोली लगने से गम्भीर पीड़तो को जिला अस्पताल से राजधानी रेफर किया गया। जहां दो सगे भाइयों की इलाज के दौरान मौत हाेने की सूचना मिली है। पुलिस द्वारा मौत की अधिकारिक पुष्टि ख़बर लिखने तक नही की गई है।
थाना पाली क्षेत्र के ग्राम खमरिया रमपुरा में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में गोली चलने के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी द्वारा दी गई बाइट। @Uppolice @Igrangelucknow @adgzonelucknow pic.twitter.com/6blxJgfmw7
— Hardoi Police (@hardoipolice) November 14, 2020
वही पूरे मामले में पुलिस छानबीन कर कार्रवाई में जुटी है।
