उत्तराखंड: कपाट बंद होने से पहले आज केदारनाथ पहुंचेंगे सीएम योगी
देहरादून, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज 15 नवंबर को केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदारनाथ के दर्शन करेंगे। उनके साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी केदारनाथ जाएंगे। दोनों मुख्यमंत्री धाम में ही रात्रि प्रवास करने के बाद 16 नवंबर को केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद बदरीनाथ धाम के …
देहरादून, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज 15 नवंबर को केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदारनाथ के दर्शन करेंगे। उनके साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी केदारनाथ जाएंगे। दोनों मुख्यमंत्री धाम में ही रात्रि प्रवास करने के बाद 16 नवंबर को केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद बदरीनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेंगे।
प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक अपराह्न तीन बजे मुख्यमंत्री योगी जौलीग्रांट हेलीपैड पहुंचेंगे। जौलीग्रांट में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री उनका स्वागत करेंगे। यहां से योगी और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत केदारनाथ के लिए प्रस्थान करेंगे।
3.45 बजे दोनों मुख्यमंत्री धाम में बाबा केदार के दर्शन करेंगे। दोनों का यहां केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों के स्थलीय निरीक्षण का कार्यक्रम भी है। 16 नवंबर को सुबह साढ़े पांच बजे केदारनाथ के कपाट बंद होने के बाद दोनों बदरीनाथ धाम के लिए रवाना होंगे। प्रभारी जिलाधिकारी दीपेंद्र नेगी ने बताया कि केदारनाथ में सीएम योगी व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के रात्रि प्रवास की सभी व्यवस्थाएं पूरी हैं।
