रामनगर का ढिकाला जोन आज से पर्यटकों के लिए खुला
रामनगर। विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क का ढिकाला जोन आज 15 नवंबर से पर्यटकों के लिए खुल गया है। राज्य सरकार इस बार गर्जिया जोन में भी आज से ही नया भ्रमण जोन खोलने जा रही है। सीटीआर के निदेशक राहुल कुमार ने बताया कि ढिकाला जोन में रात्रि प्रवास की सुविधा है। नया …
रामनगर। विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क का ढिकाला जोन आज 15 नवंबर से पर्यटकों के लिए खुल गया है। राज्य सरकार इस बार गर्जिया जोन में भी आज से ही नया भ्रमण जोन खोलने जा रही है। सीटीआर के निदेशक राहुल कुमार ने बताया कि ढिकाला जोन में रात्रि प्रवास की सुविधा है। नया गर्जिया जोन भी पहली बार पर्यटकों के लिए खोला जा रहा है। बता दें कि कोविड-19 नोवल कोरोना वायरस के कारण कार्बेट में पर्यटन व्यवसाय पूरी तरह से चौपट हो गया था। अब मानसून सीजन के बाद कॉर्बेट प्रशासन ने पार्क खोलने को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। हर सााल 15 जून से बारिश का सीजन प्रारंभ हो जाने के बाद जिम कार्बेट नेशनल पार्क बंद हो जाता है। 15 जून से 14 नवंबर तक कॉर्बेट प्रशासन ढिकाला जोन पर्यटकों के लिए बंद कर देता है। अब आज रविवार से ढिकाला में पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो गई है।
