दीपावली पर अक्षय ने की नई फिल्म रामसेतु की घोषणा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार ने दीपावली के अवसर पर अपनी नई फिल्म रामसेतु की घोषण की है। अक्षय कुमार ने दीपावली के अवसर पर अपने फैंस को खास तोहफा दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी नयी फिल्म का पोस्टर जारी किया है। अक्षय कुमार की नई फिल्म का नाम ‘रामसेतु’ है। …

मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार ने दीपावली के अवसर पर अपनी नई फिल्म रामसेतु की घोषण की है। अक्षय कुमार ने दीपावली के अवसर पर अपने फैंस को खास तोहफा दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी नयी फिल्म का पोस्टर जारी किया है। अक्षय कुमार की नई फिल्म का नाम ‘रामसेतु’ है।

अक्षय कुमार ने अपने आधिकारिक ट्वविटर अकाउंट से फिल्म के पोस्टर शेयर किए हैं। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, “इस दीपावली, भारत राष्ट्र के आदर्श और महानायक भगवान श्री राम की पुण्य स्मृतियों को युगों-युगों तक भारत की चेतना में सुरक्षित रखने के लिए एक ऐसा सेतु बनाए जो आने वाली पीढ़ियों को राम से जोड़ कर रखे। इसी प्रयास में हमारा भी एक छोटा संकल्प है रामसेतु, आप सबको दीपावली की शुभकामनाएं।”

संबंधित समाचार