महाराष्ट्र में आज हो सकता है विभागों का आवंटन, मंत्री ने दिए बड़े संकेत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नागपुर। महाराष्ट्र के मंत्री भरत गोगावले ने शनिवार को कहा कि आज महायुति सरकार में विभागों का आवंटन होने की उम्मीद है। सोलह दिसंबर से शुरू हुआ राज्य विधानसभा का शीतकालीन सत्र शनिवार को समाप्त होगा। गोगावले ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘विभागों का आवंटन आज होने की उम्मीद है। गठबंधन के तीनों सहयोगी दलों के नेताओं ने शुक्रवार को मुलाकात की और आज सुबह हमने मुख्यमंत्री के साथ नाश्ते पर बैठक की।” 

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्रियों एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने पांच दिसंबर को शपथ ली थी और 15 दिसंबर को नागपुर के राजभवन में शीतकालीन सत्र से पहले 39 मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। हालांकि, महायुति सरकार में विभागों का आवंटन अभी नहीं हुआ है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के गठबंधन महायुति ने 20 नवंबर को हुए विधानसभा चुनावों में 288 में से 230 सीट जीती थीं। 

शिवसेना नेता ने कहा कि विभागों को लेकर महायुति नेताओं के बीच कोई मतभेद नहीं है और वे जो भी निर्णय लेंगे वह सभी को स्वीकार्य होगा। गोगावले ने कहा कि उन्हें अपने गृह जिले रायगढ़ का संरक्षक मंत्री बनने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि मुझे रायगढ़ के संरक्षक मंत्री का पद मिलेगा।’’ 

ये भी पढ़ें-दिल्ली: AAP नेता और पूर्व विधायक सुखबीर सिंह ने थामा BJP का दामन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता