योगी आदित्यनाथ पहुंचे उत्तराखंड, केदारनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अपने गृह राज्य उत्तराखंड पहुंचे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द सिंह रावत ने उनका जॉलीग्रांट हवाई अड्डे पर स्वागत किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, दोनों मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र एवं आदित्यनाथ रविवार को केदारनाथ के दर्शन एवं पूजा की। साथ ही सोमवार की सुबह दोनों मुख्यमंत्री केदारनाथ मंदिर …


देहरादून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अपने गृह राज्य उत्तराखंड पहुंचे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द सिंह रावत ने उनका जॉलीग्रांट हवाई अड्डे पर स्वागत किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, दोनों मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र एवं आदित्यनाथ रविवार को केदारनाथ के दर्शन एवं पूजा की।

साथ ही सोमवार की सुबह दोनों मुख्यमंत्री केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद होने के कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं, उत्तर प्रदेश के पर्यटक आवास गृह का शिलान्यास किया जायेगा। इस मौके पर शहरी विकास मंत्री, मदन कौशिक, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, मुख्य सचिव ओम प्रकाश आदि लोग रहे।

संबंधित समाचार