लखनऊ: गिरेगा दिन का तापमान, दो दिन बारिश की भी संभावना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ,अमृत विचार। सुबह ठंड और दोपहर बाद बदली हवा से राहत मिली। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा। दिन का तापमान गिरने और पश्चिमी विक्षोभ के कारण 27 व 28 दिसंबर को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

सोमवार को सुबह ठंड का एहसास हुआ, लेकिन दोपहर में हवा की दिशा बदल गई। बादलों ने भी कुछ देर के लिए आसमान में डेरा डाल दिया। अधिकतम तापमान 23.7 और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 और न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इस कारण रात का तापमान बढ़ेगा और दिन का तापमान गिरेगा। 27 और 28 को बारिश की संभावना है। 29 दिसंबर से पछुवा और उत्तर पश्चिम दिशा से हवा चलने के कारण ठंड का एहसास होगा।

यह भी पढ़ें: फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल का निधन, 90 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

संबंधित समाचार