बरेली: क्रिसमस से पहले मिलावटखोरी पर नकेल, केक, पेस्टी समेत 18 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। क्रिसमस के मद्देनजर मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम के लिए अभियान चलाया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार को बेकरियों पर छापामारी कर केक, पेस्टी समेत 18 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।

टीम ने गुलिस्तान बेकरी फतेहगंज पश्चिमी से मैदा, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, लवली बेकरी मीरगंज से केक, चांद बाबू स्वीट्स से छेना मिठाई, एएम बेकरी सेंथल से पेस्टी, रोहित ट्रेडर्स कर्मचारी नगर से मैदा, सूजी रवा और दलिया, हार्टमन ओबर स्थित ब्रिज गुलाब कन्फेक्शनरी से पेस्टी, सिवि लाइंस स्थित केकसिया बेकरी एंड कैफे से ब्लैक फोरेस्ट केक, ब्रहमपुरा मॉडल टाउन गेट के पास से रिलाइंस स्मार्ट प्वाइंट से मैदा, चॉकलेट फ्लेवर और बेकिंग पाउडर, तहसील फरीदपुर से केक, संभव हास्पिटल के समीप सीके बेकर्स से केक, स्पेशल फैन का नमूना लिया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल ने बताया कि सभी नमूने जांच के लिए लखनऊ लैब भेजे जाएंगे।

संबंधित समाचार