कासगंज: चार्ज संभालते ही एक्शन में दिखीं एसपी अंकिता, हर काले धंधे का नेटवर्क ध्वस्त करने के निर्देश

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बोली जुआ, सट्टा, अवैध शराब बिक्री पर प्रतिबंद्ध लगाना पहली प्राथमिकता

कासगंज, अमृत विचार। जनपद की नई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने पदभार ग्रहण करने के बाद गुरुवार की दोपहर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने जिले भर में हो रहे जुआ, सट्टा, अवैध शराब की बिक्री सहित अन्य अवैध कारोबारों को नेस्तानाबूत करने के निर्देश दिए। अपराधियों पर शिकंजा कसने और फरियादियों की समस्याओ को थानावार सुनने के निर्देश दिए।अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को अपने काम करने के तरीके का संदेश देना शुरू कर दिया।

गुरुवार को पुलिस कार्यालय सभागार में नवागत एसपी सुश्री अंकित शर्मा ने पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। पत्रकारों से जिले के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने बताया कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को भी देखा और समझा। उन्होंने कहाकि जल्द शहर वासियों को जाम की समस्या से निजात दिलाई जाएगी। उन्होंने कहाकि फरियादियों के लिए एसपी का दरबार खुला हुआ है। फरियादियों की समस्याओ को तत्काल सुना जाएगा। उनका समाधान कराया जाएगा। इसके लिए पुलिस अधिकारियों को भी निर्देशित कर दिया गया है कि वह थानावार फरियादियों की समस्याओ को सुना जाए। फरियादियों की समस्याओं को सुनकर समाधान करना पुलिस को पहला कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि अपराधियों पर तत्काल शिकंजा कसा जाए। जुआ, सट्टा, अवैध शराब सहित अवैध कारोबार को नेस्तानाबूत किया जाएगा। किसी भी कीमत पर अवैध धंधे नहीं होने दिए जाएंगे। इस मौके पर एएसपी राजेश भारती, सीओ आंचल सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में जिले भर के पत्रकार मौजूद रहे।

संबंधित समाचार