संभल हिंसा में शामिल दो लोग गिरफ्तार, दिल्ली के बटला हाउस में छिपे थे आरोपी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। संभल में 24 नवंबर को जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान संभल में हुई हिंसा में शामिल दो और लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनमें से एक आरोपी हिंसा के बाद दिल्ली के बटला हाउस में छिपकर रहा था। 

पुलिस सीसीटीवी फुटेज व कॉल डिटेल और मुखबिरों की सूचना पर हिंसा में शामिल लोगों की पहचान कर रही है। नखासा थाना पुलिस को हिंसा में शामिल हुए रिहान व अदनान की पहचान भी सीसीटीवी फुटेज व कॉल डिटेल के माध्यम से हुई थी। पता चला कि यह दोनों हिंदूपुरा खेड़ा क्षेत्र में हुई पथराव व फायरिंग की घटना में शामिल थे। पहचान होने के बाद पुलिस अदनान व रिहान को गिरफ्तार करने की कोशिश में जुटी थी। 

जांच में पता चला कि अदनान उर्फ गैला हिंसा के बाद काफी दिन तक दिल्ली के बटला हाउस में छिपा रहा। शुक्रवार को अदनान के संभल अपने घर पर आने की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस ने अदनान को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सूचना के आधार पर पुलिस ने एक अन्य आरोपी रिहान को भी गिरफ्तार कर लिया। कानूनी कार्रवाई कर पुलिस ने अदनान व रिहान का चालान कर दिया। थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि संभल बवाल में शामिल अब तक नखासा थाना क्षेत्र से 3 महिलाओं सहित 15 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें- संभल : उचक्कों ने महिला को झांसा देकर जेवर व नकदी हड़पी

संबंधित समाचार