बरेली: दो से अधिक भैंस पालने वालों पर होगा ये नियम लागू
बरेली, अमृत विचार। दो या उससे अधिक भैंस पालने वाले लोगों को अब बिजली का बिल जमा करने के लिए ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी। यह नियम शहर के साथ देहात के इलाकों में भी लागू किया जाएगा। इसको लेकर अधिकारी जल्द ही गांव-गांव जाकर पशु पालने वाले लोगों का सर्वे कर रिर्पोट तैयार करेंगे।अक्सर …
बरेली, अमृत विचार। दो या उससे अधिक भैंस पालने वाले लोगों को अब बिजली का बिल जमा करने के लिए ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी। यह नियम शहर के साथ देहात के इलाकों में भी लागू किया जाएगा। इसको लेकर अधिकारी जल्द ही गांव-गांव जाकर पशु पालने वाले लोगों का सर्वे कर रिर्पोट तैयार करेंगे।
अक्सर देखा जाता है कि शहर के मुकाबले ग्रामीण इलाकों में घरों में पशु पालने के बाद डेयरी पर दूध बेचने का काम करते हैं। जबकि दूध बेचने पर उनका कारोबार होने से मकान में घरेलू कार्मिशयल कनेक्शन कराने का प्रवधान है।
मगर वह लोग घरेलू कनेक्शन पर ही बिजली की इस्तेमाल कर विभाग को लाखों रुपये का चूना लगा रहे हैं। मगर अब घर में दो से अधिक भैंस पालने वालों को अब अपनी जेब ढीली करनी होगी। ऐसे लोगों को कमर्शियल बिजली कनेक्शन लेना होगा। नया नियम केवल शहरी क्षेत्र में ही लागू नहीं होगा, बल्कि देहात क्षेत्र में में भी लागू किया जाएग। देहात के इलाकों में बिजली विभाग की टीम गांव-गांव जाकर पशुओं की जांच करने के बाद अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी। जिसके घर में दो भैंस मिलेगी तो उन लोगों के यहां पर कमर्शियल बिजली कनेक्शन लगाए जाएंगे।
एसडीओ कुतुबखाना गौरव शर्मा ने बताया कि कई प्रदेशों में यह नियम लागू हो चुका है। दो से अधिक भैंस रखने वालों के यहां बिजली की खपत अधिक होती है। इसी को देखते हुए उनके बिजली कनेक्शन को कमर्शियल कनेक्शन में कन्वर्ट किए जाने का काम जल्द शुरू किया जाएग। उनका कहना है कि अभी तक वैसे लिखित में ऐसा कोई आदेश नहीं आया है। हो सकता है कि दिवाली की वजह से अभी आदेश आने में देरी हो गई हो। मगर जैसे ही आदेश की कापी मिलेगी वैसे ही नए नियम पर काम करना शुरू कर दिया जाएगा।
