बरेली: बारिश के बाद प्रदूषण हुआ साफ, धुंध छटी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। झुमका शहर में दीपावली से पहले ही प्रदूषण की स्थिति काफी गंभीर स्थिति में पहुंच चुकी थी। दीपावली पर हुई आतिशबाजी ने वायु गुणवत्ता खराब कर दी। हालांकि, रविवार की रात को अचानक शुरू हुई बारिश जो देर रात तक रुक-रुककर होती रही उससे प्रदूषण का स्तर काफी हद तक कम हो …


बरेली, अमृत विचार। झुमका शहर में दीपावली से पहले ही प्रदूषण की स्थिति काफी गंभीर स्थिति में पहुंच चुकी थी। दीपावली पर हुई आतिशबाजी ने वायु गुणवत्ता खराब कर दी। हालांकि, रविवार की रात को अचानक शुरू हुई बारिश जो देर रात तक रुक-रुककर होती रही उससे प्रदूषण का स्तर काफी हद तक कम हो गया।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक हल्के बादल पहले ही कई दिनों से मंडरा रहे थे जो काफी मात्रा में पटाखों से उत्सर्जित धुआं के बाद और सघन हो गए। हवा स्थिर रही मगर घने बादल मंडराने की वजह से तापमान भी गिर गया।

अनुकूल दबाव बनने से रविवार की को शाम बूंदाबांदी शुरू हो गई। रात आठ बजे हल्की तेज बारिश शुरू हुई जो रुक-रुककर जारी रही। इससे तापमान गिरने से ठंड का भी एहसास होने लगा। बरेली कॉलेज के पूर्व प्राचार्य, रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. आरबी सिंह के मुताबिक बारिश ने पटाखों की जहरीली गैसों का प्रदूषण काफी हद तक कम किया है। बारिश के बाद हवा में घुले पीएम 2.5 और पीएम 10 कण भारी होकर जमीन पर बैठ गए और लोगों को प्रदूषण से राहत मिलेगी। हालांकि, बारिश का पानी प्रदूषित होने के कारण इसमें भीगने वालों को त्वचा रोग हो सकता है। वहीं, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी रोहित सिंह ने बताया कि बारिश की वजह से प्रदूषण के स्तर में कमी आई है, लेकिन अभी भी प्रदूषण चिंता का विषय बना हुआ है।

सोमवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर एक्यूआई का यह रहा हाल
माडल टाउन 498-140
यूनिवर्सिटी रोड 470-104
चौपुला 488-138
डेलापीर 401-118
एक्यूआई औसत 465-122.5

संबंधित समाचार