Indian Railway: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! गोविंदपुरी से रवाना होंगी महाकुंभ वनवे स्पेशल, आज से चलने लगेंगी इतनी दूरी की स्पेशल ट्रेनें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। महाकुंभ वनवे स्पेशल ट्रेनें आज से चलने लगेंगी। तीन भावनगर और एक साबरमती स्पेशल ट्रेनें वाया गोविंदपुरी से प्रयागराज पहुंचेगी। ट्रेनों का स्टॉपेज दो से पांच मिनट तक होगा। 09227 भावनगर से प्रयागराज वनवे एक जनवरी बुधवार को 22 कोच के साथ रवाना होगी। वनवे स्पेशल भावनगर टर्मिनस दोपहर में 2.50 बजे चलेगी। जो गोविंदपुरी स्टेशन 08.20 बजे पहुंचेगी। दो मिनट का स्टॉपेज होगा। 

अगले दिन गुरुवार को 11.30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। इसी तरह 09225 भावनगर-प्रयागराज स्पेशल भावनगर टर्मिनस से देर शाम 08.20 बजे रवाना होगी। जो इटावा होते गोविंदपुरी 12.20 बजे आएगी। फतेहपुर से होते हुए शुक्रवार तीन जनवरी को शाम पांच बजे प्रयागराज पहुंचेगी। 

09229 भावनगर-प्रयागराज वनवे स्पेशल गुरुवार दो जनवरी को भावनगर टर्मिनस देर शात 08.20बजे रवाना होगी। जो शनिवार को 12.20 बजे गोविंदपुरी आएगी। इस वनवे स्पेशल का स्टॉपेज 5 मिनट का होगा। फतेहपुर के रास्ते शनिवार चार जनवरी को सुबह पांच बजे प्रयागराज पहुंचेगी। 

चौथी वनवे स्पेशल 09489 साबरमती-प्रयागराज गुरुवार 2 जनवरी को चलेगी। यह ट्रेन साबरमती से सुबह 11 बजे चलेगी। जो महेसाना, पालनपुर, आबू रोड होते अजमेर, जयपुर के रास्ते अगले दिन शुक्रवार को सुबह 08.20 बजे गोविंदपुरी आएगी। पॉच मिनट स्टॉपेज के बाद फतेहपुर के रास्ते 11 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें- साल 2025 का पहला दिन: कानपुर के मंदिरों और पिकनिक स्पॉट में भीड़...लाेग Selfie लेकर बना रहे खास, देखें- मनमोहक PHOTOS

संबंधित समाचार