IND vs AUS: इससे गलत संकेत जाता है...रोहित शर्मा के अंतिम टेस्ट में नहीं खेलने पर बोले नवजोत सिंह सिद्धू 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिडनी। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि रोहित शर्मा का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रहे पांचवें टेस्ट से बाहर होने का फैसला अजीब है क्योंकि इससे गलत संकेत जाता है और नियमित कप्तान को टीम प्रबंधन से अधिक सम्मान मिलना चाहिए। खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित ने सिडनी टेस्ट से ‘आराम’ करने का विकल्प चुना और कप्तानी की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह को सौंप दी। इस कदम ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के अहम मैच में शुभमन गिल के शामिल होने का रास्ता भी साफ कर दिया। 

सिद्धू ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, कप्तान को कभी भी श्रृंखला के बीच में नहीं हटाया जाना चाहिए और ना ही उसे बाहर होने का विकल्प दिया जाना चाहिए। इससे गलत संकेत जाता है।  रोहित अपने दूसरे बच्चे के जन्म के लिए पर्थ में शुरुआती टेस्ट में नहीं खेल पाये थे और उन्होंने तीन टेस्ट मैचों की पांच पारियों में केवल 31 रन बनाए हैं। 

सिद्धू ने कहा, ‘‘मार्क टेलर, मोहम्मद अजहरुद्दीन जैसे कप्तान खराब फॉर्म के बावजूद एक साल तक कप्तान बने रहे। रोहित टीम प्रबंधन से अधिक सम्मान और भरोसे के हकदार थे। यह अजीब है क्योंकि यह भारतीय क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ है। बहुत बड़ी गलती।

ये भी पढे़ं : IND vs AUS : ब्यू वेबस्टर का मानना-सिडनी क्रिकेट मैदान पर जसप्रीत बुमराह का सामना करना चुनौतीपूर्ण होगा

संबंधित समाचार