हल्द्वानीः धूप खिली तो पारे में आया 7 डिग्री सेल्सियस का उछाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार: शीतलहर और कोहरे से त्रस्त तराई-भाबर क्षेत्र में शुक्रवार को अच्छी धूप निकली। खूप खिलने से लोगों ने राहत महसूस की। शाम को भी कोहरा नहीं लगने से शीतलहर का प्रकोप कम रहा। बीते कुछ दिनों से ठंड से परेशान लोगों को काफी राहत मिली।


शहर और आसपास के क्षेत्रों में शु्क्रवार सुबह 9 बजे धूप आई। पूर्वान्ह के बाद चटक धूप खिली रही। धूप की वजह से पारे में उछाल आ गया। क्षेत्र का अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री रहा जो विगत दिवस की अपेक्षा 7 डिग्री ज्यादा था।

न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री दर्ज किया गया है। इधर धूप निकलने के बाद ज्यादातर लोग धूप सेंकते दिखे। शाम होने के बाद भी कोहरा नहीं लगा। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार आने वाले दो से तीन दिन तक इसी तरह का मौसम बना रह सकता है। लगातार धूप खिलने से पहाड़ों में तापमान में वृद्धि हुई है। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस रहा। पहाड़ों में दिन के समय मैदानी क्षेत्रों की अपेक्षा काफी चटक धूप खिल रही है। 

संबंधित समाचार