आत्मनिर्भरः भीमताल की महिलाएं करेंगी पिंक रिक्शा और नाव का संचालन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भीमताल, अमृत विचार: उज्जवल स्वायत्त सहकारिता न्याय पंचायत थपलिया मेहरागांव की एक बैठक रेखा कुल्याल की अध्यक्षता में कार्यालय पांडे गांव में आयोजित की गई। जिसमें महिलाओं के जीविकोपार्जन में बढ़ोतरी के लिए भीमताल में पिंक रिक्शा और नाव संचालन का प्रस्ताव पारित किया गया।

सहकारिता की पूर्व अध्यक्ष व ग्राम पंचायत जंगलिया की प्रशासक राधा कुल्याल ने बताया कि न्याय पंचायत के कलेक्शन सेंटर का निर्माण थपलिया मेहरागांव में कराया जाएगा। यहां महिलाएं अपने उत्पाद एक स्थान पर एकत्र कर पायेंगी। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों से अति शीघ्र धनराशि उपलब्ध करने की मांग की।

बैठक में बोर्ड की सदस्य दुर्गा देवी, लक्ष्मी आर्य, चंपा, दीपा, भावना, मुन्नी, भावना चनौतिया, इंद्रा मेहरा, दीपा चनौतिया, मीना कुल्याल, भावना देवी, रीप से अवनीश पांडे, भास्कर जोशी, जगदीश जोशी, चंदन बिष्ट, चारु बिष्ट आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार