Lucknow News : मन पसंद कलर के विवाद में शोरूम के स्टाफ ने ग्राहक को पीटा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

पीड़ित ने शो-रूम कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट, विकासनगर की घटना, 4 कर्मचारियों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई

लखनऊ, अमृत विचार: विकासनगर में शुक्रवार को निजी कार शोरूम में बुकिंग के बाद भी मनपसंद कलर मिलने पर ग्राहक का कर्मचारियों का विवाद हो गया। कर्मचारियों ने और रुपये की मांग करते हुए गाली-गलौज की। विरोध पर कर्मचारियों ने ग्राहक को पीटा। पुलिस ने विवाद शांत कराने के बाद ग्राहक की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर शांति भंग में कार्रवाई करते हुए 4 कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है।

एसओ विकासनगर आलोक सिंह ने बताया कि सीतापुर के लहरपुर टिकौना निवासी विष्णु प्रकाश वर्मा ने टेढ़ी पुलिया स्थित निजी कार शो-रूम में कार बुक करवाई थी। बुकिंग की गाड़ी मिलने को लेकर उनकी स्टाफ से विवाद के बाद मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन दूसरे पक्ष के शांत होने पर पुलिस सभी को थाने ले आई। विष्णु प्रकाश ने पुलिस को बताया कि उन्होंने सफेद रंग की कार बुक कराई थी, लेकिन अचानक स्टाफ ने दूसरे रंग की कार देने की बात कही। जिसके लिए अलग से चार्ज मांगा।

पसंद का रंग मिलने और अधिक रुपये देने से इंकार कर करने पर उनका स्टाफ से विवाद हुआ। जिसपर स्टाफ ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। पुलिस ने पीड़ित विष्णु प्रकाश वर्मा की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने कर्मचारी खुर्रमनगर निवासी इमरान अहमद, चिनहट के कमता अजय नगर निवासी ज्ञानेंद्र सिंह, अलीगंज सेक्टर-जी निवासी मो. अमान और गोमतीनगर के वास्तु खंड-1 निवासी शिवेंद्र प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। एसओ विकासनगर ने बताया कि शुरुआती जांच में आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें-Lucknow News : आवासीय योजना में प्लॉट बेचने का झांसा देकर दंपति से 6.41 लाख की धोखाधड़ी

संबंधित समाचार