ऑस्ट्रेलिया टूर पर 133 रन बनाते ही विराट के खाते में होगी यह बड़ी उपलब्धि, टूटेगा सचिन का रिकार्ड
नई दिल्ली। एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 12 साल से अधिक का समय गुजार चुके भारतीय कप्तान विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज में सबसे तेज 12 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो विराट क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। विराट के लिए …
नई दिल्ली। एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 12 साल से अधिक का समय गुजार चुके भारतीय कप्तान विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज में सबसे तेज 12 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो विराट क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। विराट के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 27 नवम्बर से शुरू होने वाला दौरा कई मायनों में निजी तौर पर महत्वपूर्ण साबित होने जा रहा है। भारत को इस दौरे में तीन वनडे, तीन टी-20 और चार टेस्ट खेलने हैं। हालांकि विराट टेस्ट टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेलकर स्वदेश लौट जाएंगे क्योंकि उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा जनवरी की शुरूआत में उनकी पहली संतान को जन्म देने वाली हैं।
भारतीय कप्तान को सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए सबसे प्रबल दावेदार माना जाता है। विराट के पास वनडे सीरीज में सबसे तेज 12 हजारी बनने का मौका रहेगा। वह अभी इस उपलब्धि से मात्र 133 रन दूर हैं। तीन मैचों की इस सीरीज में विराट इस उपलब्धि को हासिल कर सकते हैं। सीरीज में 133 रन बनाते ही विराट वनडे में 12 हजार रनों के शिखर पर पहुंचने वाले दुनिया के छठे खिलाड़ी बन जाएंगे।
सचिन ने 12 हजार रनों तक पहुंचने के लिए 300 पारियां खेली थीं और 13 साल 73 दिन का समय लगाया था। विराट के अभी 248 मैचों से 11867 रन हैं और उन्होंने 239 पारियां खेली हैं। विराट ने अपने वनडे करियर की शुरुआत 18 अगस्त 2008 को की थी और एकदिवसीय क्रिकेट में उन्हें अभी 12 साल से कुछ अधिक समय हुआ है। इस आधार पर वह सचिन के पारियों और समय के दोनों रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
