बाराबंकी: दिनभर गलन भरी ठंड से ठिठुरते रहे लोग, इंसानों के साथ जानवर भी परेशान, बरतें यह सावधानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। पिछले एक हफ्ते से पड़ रही कड़ाके की ठंड से लोगों का जीना मुहाल है। लोग दिनभर गलन भरी ठंड से ठिठुर रहे हैं। नतीजतन कनकनी भरी कंपकंपाती ठंड लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित करने लगी है। रविवार को पूरे दिन धूप न निकलने से गलन और ठिठुरन जारी रही। 

मौसम विभाग ने सोमवार को घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। जैसे-जैसे रात का तापमान नीचे जा रहा है। पाला पड़ने की आशंका बढ़ गई है। ठंड से बचने के लिए लोग जगह-जगह अलाव जलाकर बैठे रहे। दिन भर धूप नहीं निकली। शाम होते गलन फिर बढ़ गई। ठंड के चलते अब इंसानों के साथ जानवरों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

cats

रविवार को दिन में 16 और रात का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह के मुताबिक दो दिन पहले सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण इन दिनों पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान सामान्य है, लेकिन जेट स्ट्रीम के कारण मैदानी इलाकों में सर्दी सितम ढा रही है। ऐसी स्थिति मकर संक्रांति तक रहेगी। हवा की औसत गति कहीं 3.5 तो कहीं पांच किमी प्रति घंटा से अधिक है।

मजदूरों को नहीं मिल रहा रोजगार

शहरी व ग्रामीण इलाकों में भीषण ठंड के कारण मजदूरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की दैनिक मजदूरी पर भी ठंड की मार पड़ रही है। ठंड से विशेष रुप से गरीब मजदूर, फुटपाथ व झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोग कठिन दौड़ से गुजर रहे हैं। गरीब, मजदूर, ठेला व रिक्शा चालकों ने बताया कि ठंड की रफ्तार यही रही तो उनके समाने रोजी रोटी की समस्या खड़ी हो जाएगी।

cats

ट्रेनें घंटों विलंब

ठंड व कोहरे के कारण ट्रेनों के घंटों विलंब से चलने व रद्द होने के कारण यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। जानकारी के मुताविक रविवार को कई ट्रेनें बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर देरी से पहुंचीं। इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। 

यह बरतें सावधानी
  1. देर रात और भोर में यात्रा और टहलने से बचें।
  2. मोटा कपड़ा पहनने की बजाय कपड़े लेयर में पहनें।
  3. कान, गला, नाक और हाथ-पैर को अच्छी तरह से ढक कर रखें।
  4. खुद को हाइड्रेट रखें। भरपूर पानी का सेवन करना चाहिए।
  5. लैमन टी, ग्रीन टी, ब्लैक टी और वेजिटेबल सूप का सेवन करें।
  6. इंफेक्शन से बचाव के लिए भरपूर मौसमी फल और हरी सब्जियां खाएं।
  7. रात को सोने से पहले हल्दी वाला दूध या काढ़ा पिएं।

ये भी पढ़ें- दिल्ली को PM मोदी की सौगात, 12200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन

संबंधित समाचार