Stock Market: शेयर बाजार में आज दिखी तेजी, सेंसेक्स 78000 के पार, निफ्टी में भी उछाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। घरेलू बाजार सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 422.62 अंक चढ़कर 78,387.61 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 160.2 अंक की बढ़त के साथ 23,776.25 अंक पर रहा। 

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से टाइटन, अदाणी पोर्ट्स, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड और टाटा मोटर्स के शेयर सबसे अधिक फायदे में रहे। केवल जोमैटो का शेयर नुकसान में रहा। 

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तथा जापान का निक्की फायदे में रहा, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। 

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76.19 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,575.06 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।  

यह भी पढ़ें:-Earthquake: भूकंप से हिल गया नेपाल, 7.1 तीव्रता के तेज झटकों से दहशत

संबंधित समाचार