कानपुर के बिठूर में महिला विधायकों का सम्मेलन गैर राजनीतिक, UP व उत्तराखंड विधानसभा की 56 महिला विधायक हर क्षेत्र में सशक्तीकरण पर करेंगी मंथन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। बिठूर में बुधवार को यूपी और उत्तराखंड विधानसभा की 56 महिला विधायकों के सम्मेलन में संविधान व कानून में महिलाओं के अधिकार, लैंगिक समानता निर्णायक संस्थाओं में महिलाओं की भागीदारी पर चर्चा होगी। 

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने इसे महिला सशक्तीकरण के लिए विशुद्ध गैर राजनीतिक कार्यक्रम बताते हुए कहा कि सम्मेलन में सभी दलों की महिला विधायक विधानसभा की नयी नियमावली पर भी चर्चा करेंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बुधवार को बिठूर में महिला सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

महाना के अनुसार उत्तर प्रदेश विधानसभा ने महिलाओं के नवीकरण कार्यक्रम चलाए हैं ताकि सदन में उनका आत्मविश्वास बढ़े। पहली बार यूपी विधानसभा में 22 सितंबर 2022 को सदन का सत्र केवल महिला विधायकों के लिए समर्पित था। सदन संचालन के लिए उन्हें प्रशिक्षित किया गया था। 

महाना व ऋतु खंडूरी करेंगी आरंभ, स्मृति ईरानी समापन

बिठूर में महिला विधायकों का सम्मेलन को आयोजित करने वाली संस्था सीपीए यानी राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की स्थापना 1911 में हुई थी। लंदन स्थित मुख्यालय से संस्था निर्वाचित सदनों में सदस्यों के संसदीय सशक्तीकरण की दिशा में काम करती है। सिडनी, आस्ट्रेलिया में हुए 67वें सम्मेलन में झांसी से भाजपा सांसद अनुराग शर्मा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। 

बिठूर में सम्मेलन की शुरुआत विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के भाषण से होगी। उनके बाद उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी बोलेंगी। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे और समापन पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के भाषण से होगा।

ये भी पढ़ें- छोरा ले के काली कार भीतर Illegal हथियार फायर मारे तड़ फड़...कानपुर में गैंगस्टर ने REEL बनाकर उड़ाई गर्दा, Black चश्मा लगाकर बैठी Girlfriend ने हिलाया हाथ

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म