अमरोहा : ससुराल वालों ने महिला को खिलाया जहर, निजी अस्पताल में छोड़कर भागे

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

अस्पताल में भर्ती महिला से जानकारी करते पुलिसकर्मी।

हसनपुर (अमरोहा),अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के शेखूपुर झकड़ी गांव में दहेज के लिए ससुराल वालों ने महिला को पीटकर उसे जबरन जहर खिला दिया। इससे उसकी हालत बिगड़ी तो ससुराल वाले निजी अस्पताल में उसे छोड़कर फरार हो गए। मायके वालों ने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। 

क्षेत्र के गांव शेखूपुर झकड़ी निवासी स्व. देवी सिंह के बेटों ने अपनी बहन प्रियंका की शादी गांव मोहम्मदपुर बांगर निवासी अंकुल कुमार के साथ 12 अप्रैल 2024 में की थी। आरोप है आए दिन पति एवं सास-ससुर ने महिला को मारा पीटा। कई बार वह मायके आ गई थी। लेकिन समझौते के बाद ससुराल चली गई। पीड़ित महिला का कहना है कि गुरुवार को भी पति ने मायके से डेढ़ लाख रुपये लेकर लाने के लिए कहा। उसने मना किया तो उसने उसे पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान उसकी सास, ससुर और देवर भी वहां आ गए।

सास ने कहा कि इसे रोज-रोज पीटने से अच्छा है कि एक बार ही जान से मार दो। हम अपने बेटे की दूसरी शादी करा देंगे। तभी उसका देवर घर में रखी जहर की सीसी ले आया। इस दौरान उसकी सास ने उसके हाथ पकड़े और ससुर ने पैर, तभी पति ने जबरन उसके मुंह खोला और देवर ने जहर पिलाया। इसके बाद आरोपी हसनपुर के एक निजी अस्पताल में उसे छोड़कर भाग गए। अस्पताल के बाद मायके वाले कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित महिला के बयान दर्ज किए हैं। फिलहाल महिला की हालत गंभीर है। वरिष्ठ उप निरीक्षक कुमरेश त्यागी ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। पीड़िता के बयान दर्ज किए गए हैं। कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें : अमरोहा : भाइयों के झगड़े में गर्भवती की मौत, देवरानी गिरफ्तार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा पहुंचे मिर्जापुर, मां विंध्यवासिनी की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद 
पीएम मोदी का केरल को बड़ा तोहफा: 10,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास, रिफाइनरी से राजमार्ग तक हर क्षेत्र में विकास की नई उड़ान
कौशांबी: शक्तिपीठ शीतला धाम कड़ा में गंदर्भ मेले का समापन, खच्चर खरीदने की पुरानी मान्यता 
T20 World Cup में मिली करारी हार के बाद बाबर आजम ने लिया बड़ा फैसला, बल्लेबाजी की खामियां दूर करने के लिए राष्ट्रीय टी20 चैंपियनशिप से नाम लिया वापस
Uttrakhand: नेपाल में नई सरकार...रोटी-बेटी के रिश्ते होंगे प्रगाढ़, पर्यटन गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद