Indian Railway: 41 ट्रेनें सात घंटे तक रहीं लेट...ठंड में इंतजार करते रहे यात्री, टिकट कराए निरस्त, ये ट्रेनें रहीं Late

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

930 यात्रियों ने निरस्त कराए टिकट, 43 दूसरी ट्रेनों से गए

कानपुर, अमृत विचार। ट्रेनों की लेटलतीफी अब सुधरने लगी है। 100 के आसपास लेट चल रहीं ट्रेनें अब 50 से नीचे पहुंच गई हैं। कोहरे के कारण वाराणसी वंदे भारत व सियालदह राजधानी समेत 41 ट्रेनें सवा घंटे से लेकर सात घंटे तक लेट रहीं। 

स्टेशन पर यात्रियों को ठंड में घंटों ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा, लेकिन दिन में धूप निकलने से कुछ राहत रही। ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण 930 यात्रियों ने अपने टिकट निरस्त कराए और 43 ने कनेक्टिंग रिजर्वेशन के कारण दूसरी ट्रेनों से यात्रा की। 

ये ट्रेनें रहीं लेट 

- 22416 वाराणसी वंदे भारत सवा घंटे लेट 
- 12314 सियालदह राजधानी डेढ़ घंटे लेट 
- 64588 टूंडला कानपुर सेंट्रल 3 घंटे
- 64607 झांसी कानपुर सेंट्रल मेमू डेढ़ घंटे लेट
- 14118 कालिंदी एक्सप्रेस 6.30 घंटे 
- 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस डेढ़ घंटा लेट 
- 12282 भुवनेश्वर दुरंतो 4.30 घंटे लेट
- 02570 दरभंगा नई दिल्ली स्पेशल 4.30 घंटे
- 12381 पूर्वा एक्सप्रेस सवा घंटे लेट 
- 04055 बलिया आनंद विहार स्पेशल सवा घंटे लेट
- 02563 बरौनी नई दिल्ली स्पेशल 4.30 घंटे लेट
- 02569 दरभंगा नई दिल्ली स्पेशल 4.30 घंटे लेट
- 08425 भुवनेश्वर टूंडला स्पेशल 7 घंटे लेट

ये भी पढ़ें- सुबह निकला कोहरा...दोपहर में धूप: कानपुर में सर्दी का सितम जारी, जानिए मौसम विभाग का आने वाले दिनों के लिए क्या है अनुमान

संबंधित समाचार