संभल हिंसा में पुलिस पर पत्थरबाजी करने वाले दो युवक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

संभल, अमृत विचार। सदर कोतवाली क्षेत्र में अनारो वाली मस्जिद के पास से संभल हिंसा में शामिल दो पत्थरबाजों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कानूनी कार्रवाई कर पुलिस ने दोनों पत्थरबाजों का चालान कर दिया। संभल हिंसा में शामिल एसपी व सीओ पर फायरिंग करने वाले सहित पुलिस 56 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। 

कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला कोर्ट गर्वी निवासी दिल नवाज व असद द्वारा 24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के विरोध में पुलिस टीम व आलाधिकारियों पर पत्थरबाजी की बात जांच में सामने आई थी। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पहचान कर पुलिस हिंसा में शामिल पत्थरबाजों, आगजनी व पुलिस और आलाधिकारियों पर फायरिंग करने वालों की तलाश में जुटी है। शुक्रवार को असद व दिल नवाज मुहल्ला में ही स्थित अनारो वाली मस्जिद के पास छिपकर गली में खड़े हुए थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने असद व दिल नवाज को गिरफ्तार कर लिया। अब तक पुलिस संभल हिंसा में शामिल एसपी व सीओ पर फायरिंग करने वाले सहित 56 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं संभल हिंसा में शामिल कई लोगों के दिल्ली में भी पनाह ले रखी है। क्योंकि संभल हिंसा के दौरान एसपी व सीओ पर फायरिंग करने वाले भी दिल्ली में छिपे हुए थे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता