कासगंज: कोहरे ने थाम दी वाहनों की रफ्तार...अलाव के सहारे बीत रहे लोगों के दिन

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा, ठंड में ठिठुर रहा सारा शहर

कासगंज, अमृत विचार। शुक्रवार की रात से ही कोहरा वातावरण में गहराने लगा। शनिवार की सुबह कोहरा छाया रहा। कोहरा रहने के कारण वाहनों की रफ्तार भी कम रही। ठंड से ठिठुरते लोगों के लिए अलाव सहरा बने। शनिवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस बना रहा।

कोहरे से कारण सुबह टहलने जाने वाले लोग देरी से घरों से निकले। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन चालकों को खासी परेशानी हुई। वाहन सड़क पर रेंगकर चलते हुए नजर आए। ठंड से परेशान लोग जहां तहां जल रहे अलाव के सहारे ठंड से बचाव करते रहे। बच्चों व बुजुर्गों ने लिहाफ में ही रहना मुनासिब समझा। ठंड के कारण दुकानदार भी अलाव का सहारा लेते रहे। दोपहर को कुछ समय के लिए धूप निकली तो लोगों को कुछ राहत मिली। यह रात अधिक समय तक नहीं रह सकी। शाम पांच बजते ही फिर से ठंड बढ़ गई।

कोहरे में वाहन चालक ये बरतें सावधानी:

- कोहरे में वाहन की रफ्तार कम रखें

- फॉग लाइट का उपयोग करें

- सड़क किनारे सफेद पट्टी का ध्यान रखें, इससे बाहर न निकलें

- वाइपर से शीशे को साफ करते रहें

- मोड़ पर इंडीकेटर जलाना न भूलें

- ओवर टेक से बचें और सामने वाले वाहन से उचित दूरी बनाएं रखें

सावधानी ही दुर्घटना से बचाव
एआरटीओ कासगंज रामप्रकाश मिश्र ने बताया कि कोहरे में हादसा होने की आशंका बढ़ जाती है। कम विजिएबिल्टी में सावधानी से वाहन चलाएं। कोहरे में रफ्तार कम रखकर और सावधानी बरत ही हादसे से बचा जा सकता है। इसके लिए सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - कासगंज: पिछड़े व दलित समाज के महापुरुषों का अपमान करने वालों पर हो कार्रवाई

संबंधित समाचार