रविवार को हल्द्वानी शहर का ये रहेगा डायवर्जन प्लान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

- वीकेंड पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए जारी किया डायवर्जन प्लान - रविवार को यात्रा रूट पर दोपहर 12 से शाम 7 बजे तक रहेगा प्रतिबंध

अमृत विचार, हल्द्वानी : वीकेंड पर उमड़ने वाली पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी किया है। जिसके तहर शहर में भारी वाहनों के साथ आवश्यक सेवा से जुड़े वाहनों के शहर में प्रवेश पर पाबंदी होगी। इसके अलावा 12 जनवरी रविवार को यात्रा रूट पर भी भारी वाहन दोपहर 12 से शाम 7 बजे तक प्रतिबंधित होंगे। डायवर्जन प्लान नैनीताल, भीमताल, कैंची धाम, यात्रा रूट पर लागू होगा।

इन रास्तों का करना होगा इस्तेमाल-
- वीकेंड के दौरान रविवार को यात्रा रूट में भारी वाहनों का आवागमन दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक  प्रतिबंधित रहेगा।
- आवश्यक सेवा वाले भारी वाहनों का (जैसे सब्जी, फल, ईंधन, गैस, दूध आदि) दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक यात्रा रूट पर आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
- कालाढूंगी रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहन ऊंचापुल तिराहा से चौफला चौराहा होते हुए चम्बल पुल तिराहा के मध्य रोड के बांई ओर रोके जाएंगे।
- गौलापार तीनपानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहनों को गौलापुल से पहले डिवाइडर के पास रोड के बांई ओर रोका जाएगा।
- चोरगलिया रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहन कुंवरपुर तिराहा से खेड़ा चौराहा के मध्य रोड के बांई ओर रोके जाएंगे।
- पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी शहर की ओर आने वाले सभी भारी वाहनों को जनपद सीमा पर रोका जाएगा। 
- भवाली, भीमताल से आने वाले भारी वाहनों को नम्बर 1 बैण्ड, एचएमटी तिराहा से अन्दर, सलड़ी व अमृतपुर गेट पर दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक पार्क किया जाएगा।

संबंधित समाचार