इटावा में संदिग्ध हालात में इंजीनियर का जला शव घर में मिला...पत्नी दूसरे कमरे में बंद मिली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा, अमृत विचार। सिविल लाइन थानाक्षेत्र के वृंदावन कालोनी के प्रगति विहार कालोनी में एक निजी कंपनी में कार्यरत इंजीनियर का शव घर के कमरे में संदिग्ध हालात में जली अवस्था में पडा मिला। पत्नी दूसरे कमरे में बंद मिली जिसे पड़ोसियों ने बंद कमरे से बाहर निकाला।

मंगलवार को दिल्ली से छुट्टी पर आया था। पत्नी ने पति की एक रिश्तेदार युवती पर हत्या की आशंका जाहिर की है। घटना की जानकारी पर पुलिस, फॉरेंसिक टीम छानबीन में जुटी। पुलिस को सूचना देने वाली पड़ोस की रहने वाली लड़की से भी पूछताछ की जा रही है। 

इटावा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के प्रगति विहार कॉलोनी के रहने वाले 45 वर्षीय राघवेंद्र पुत्र रामेश्वर यादव जिंदल लिमिटेड कंपनी में इंजीनियर के पद पर काम करते थे, शनिवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि उन्होंने आग लगाकर आत्महत्या कर ली। पड़ोस की रहने वाली अनुष्का तिवारी ने बताया कि शनिवार सुबह उनके घर से धुआं उठता देखा गया तो घर के बाहर से पड़ोस के लोगों ने कई बार आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई भी आवाज नहीं सुनाई दी।

जब दोपहर 12 बजे अनुष्का तिवारी ने गेट खोलकर अंदर घुसी तो देखा कि अंदर से कमरे में से धुआं उठता नजर आ रहा है। उसने बंद कमरे को खोला तो एक कमरे में पत्नी किरण यादव व दूसरे कमरे में जली अवस्था में राघवेंद्र का शव पडा मिला। घटना को देखते हुए अनुष्का तिवारी ने घटना की जानकारी सिविल लाइन थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी।

मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी सदर रामगोपाल शर्मा व एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी के साथ फॉरेंसिक टीम क्राइम ब्रांच सर्विलांस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। जांच पड़ताल में पता चला कि राघवेंद्र का शव मृत अवस्था में जला हुआ बंद कमरे में पाया गया है। घटना की जानकारी के साथ पड़ोस की रहने वाली है अनुष्का तिवारी से भी पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

एसपी सिटी अभयनाथ त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया है कि डायल 112 पर वृंदावन कॉलोनी से फोन आया था कि, पड़ोस के रहने वाले इंजीनियर ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की जानकारी पर सभी टीम पहुंची और जांच पड़ताल की जा रही है। अभी कहना उचित नहीं है की हत्या है या आत्महत्या जल्द ही जांच के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। मामले के खुलासे के लिए चार टीमों को लगाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

संबंधित समाचार