प्रदेश में शहर रहा सबसे ठंडा: कानपुर में दिन में छाया अंधेरा, अगले तीन दिन तक ऐसा रहेगा मौसम...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। शहर में सोमवार सुबह कोहरा निकला। इसके बाद पूरा दिन अंधेरा जैसा छाया रहा। गलन भरी हवा से लोग परेशान रहे। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में कानपुर सबसे ठंडा शहर रहा। 5 जनवरी तक शहर में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। सीएसए विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पाण्डेय ने बताया कि बारिश के बाद अब सुबह के समय कोहरा, धुन्ध छाने से कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। 15 जनवरी तक हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। 13 व 15 को तेज हवा एवं ओलावृष्टि के साथ स्थानीय स्तर पर हल्की वर्षा होने की सम्भावना है।

ये भी पढ़ें- Mahakumbh 2025 के लिए ग्रामीण अंचलों से 7000 बसें: रोडवेज श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शटल बसें भी करेगा संचालित

संबंधित समाचार