बहराइच में 200 दुकानों पर गरजा बुलडोजर, पटरियों पर रखी गिट्टी भी भर ले गए नगर पालिका कर्मी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। बहराइच में सोमवार दोपहर को छावनी बाजार से झिंगहाघाट तक नगर पालिका परिषद और यातयात पुलिस द्वारा अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। लगभग 200 दुकानों के आगे का हिस्सा बुलडोजर से गिरा दिया गया। पटरियों पर रखी गिट्टी भी नगर पालिका की ओर से जब्त कर लिया गया।

महाकुंभ की यात्रा को बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर शहर के विभिन्न मार्गों पर अतिक्रमण हटवाया जा रहा है। सोमवार को शहर के छावनी बजार से लेकर झिंगहाघाट बस स्टैंड तक अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। 
अधिशासी अधिकारी प्रमिता सिंह और यातयात निरीक्षक बीके मिश्रा की अगुवाई में अतिक्रमण हटाने का काम शुरू हुआ। एक किलोमीटर की दूरी में लगभग 200 विभिन्न दुकानों के अगले हिस्से को तोड़ दिया गया है। 

5

इसके अलावा सड़क की पटरियों पर रखे गिट्टी को चेतावनी के बाद भी न हटाने पर उसे नगर पालिका परिषद बहराइच के वाहन से कार्यालय पहुंचाया गया। अतिक्रमण हटाने को लेकर दुकान संचालकों के साथ यातयात निरीक्षक और नगर पालिका कर्मियों में बहस भी हुई। हालांकि पुलिस ने अतिक्रमण हटवाते हुए पूरे मार्ग को साफ कर दिया।

ये भी पढ़ें- अयोध्या: सास ने बहू को दांत से काटकर किया घायल, सीएचसी में चल रहा इलाज, जानें वजह

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म