Stock Market: शेयर बाजार में हाहाकार, निवेशकों के डूबे 12.62 लाख करोड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। अमेरिका में रोजगार के मजबूत आंकड़े से फेडरल रिजर्व की ब्याज दर में शीघ्र कटौती की उम्मीद धूमिल पड़ने से वैश्विक स्तर पर हुई गिरावट से निवेशक हताश हो उठे। निराश निवेशकों के स्थानीय स्तर पर की गयी चौतरफा भारी बिकवाली से शेयर बाजार आज 7 महीने के निचले स्तर पर लुढ़क गया। जिससे निवेशकों के 12.62 लाख करोड़ रुपये डूब गये। 

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1048.90 अंक अर्थात 1.36 प्रतिशत का गोता लगाकर सात महीने बाद 77 हजार अंक के नीचे 76,330.01 पर आ गया। इससे पहले यह 11 जून 2024 को 76,456.59 अंक पर रहा था। साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 345.55 अंक यानी 1.47 प्रतिशत लुढ़ककर 23,085.95 अंक पर बंद हुआ।

इस गिरावट के कारण बीएसई का बाजार पूंजीकरण 41705906.74 करोड़ रुपये पर रहा। पिछले कारोबारी दिवस में बाजार पूंजीकरण 42967835.05 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह से निवेशकों के आज 1261928.31 करोड़ रुपये डूब गये।

यह भी पढ़ें- Lucknow News : खिलौने के गोदाम में लगी आग, फायर बिग्रेड की तीन गाड़ियों ने पाया काबू

संबंधित समाचार