Makar Sankranti 2025: उन्नाव में मकर संक्रांति पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य में डुबकी, जगह-जगह खिचड़ी का चल रहा भोज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव, अमृत विचार। मकर संक्रांति का पर्व पर गंगाघाट के गंगातटों में धूमधाम से मनाया गया। मकर संक्रांति पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगा सूर्य भगवान की आराधना की। जिसके बाद जगह-जगह पर खिचडी भोज का अयोजन हुआ। गरीबो में खिचड़ी वस्त्र, बांटी गई। 

मकर संक्रांति का पर्व सूर्य भगवान के दक्षिणा से उत्तरायण प्रवेश में मनाया जाता है। इस दिन भगवान सूर्य को अर्ध्य देकर प्रार्थना की जाती है। मकर संक्रांति पर गंगा में प्रातः स्नान भक्त सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा अर्चना करते है। बाद में अन्न, वस्त्र, दान तथा खिचड़ी भोज का आयोजन कर गरीबों को खिचडी बांटते है।

मंगलवार को गंगा स्नान करने वाले स्नानार्थियों का घाटों पर तांता लगा रहा। वहीं सुबह अधिक सर्दी होने के कारण इस बार गंगा स्नान में श्रद्धालुओं की संख्या कम दिखाई पड़ी। सर्दी अधिक होने के बावजूद अधिकांश लोग गंगा स्नान करने के लिये घाटों पर पहुंचे। जब लोग गंगा स्नान कर बाहर निकले तो स्नानार्थियों ने मां गंगा की पूजा अर्चना कर घाट पर बैंठे पंडों को दान दक्षिणा भी दी। 

उन्नाव मकर संक्रांति 1

वहीं दूर दराज से आने वाले सोनिक, अचलगंज, रायबरेली, बालामऊ, लखनऊ, जैतीपुर, उन्नाव, कानपुर समेत तमाम दूर दराज से आने वाले स्नानार्थियों ने मकर संक्रांति पर गंगा स्नान में आस्था की डुबकी लगाई। इस पावन पर्व पर आनंद घाट पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। 

जिसमें दूर दराज से गंगा स्नान करने आये श्रद्धालुओं ने भी सहभागिता कर खिचड़ी भोज का आनंद उठाया। इसी तरह नगर में कई स्थानों पर खिचड़ी भोज किया गया। जहां पर लोगों ने खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। वहीं पालिका की ओर से श्रद्धालुओं के स्नान की समुचित व्यवस्था कराई गई। स्नान के दौरान घाटों पर पुलिस फोर्स और गोताखोर भी तैनात रहे।

ये भी पढ़ें- कानपुर में मकर संक्रांति पर घाटों पर उमड़ी भीड़: स्नान कर श्रद्धालु लगा रहे पुण्य की डुबकी, घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

संबंधित समाचार