कानपुर के पनकी में वर्चस्व को लेकर चली गोली...युवक के गले से छूकर निकली, फायरिंग से क्षेत्र में दहशत, मौके पर पहुंचे अफसर, देखें- VIDEO

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर में वर्चस्व को लेकर मंगलवार को गोली चली। गोली युवक गले से छूकर निकल गई। बता दें कि, गंगागंज कॉलोनी निवासी राजू चौहान के 23 वर्षीय बेटे राहुल का कुछ लोगों से वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार को बदमाशों ने राहुल को जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। गोली युवक के गले से छूकर निकल गई। सूचना पाकर पनकी थाने की पुलिस समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। पूरा मामला पनकी थानाक्षेत्र के गंगागंज का है। पनकी इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपितों की तलाश की जा रही है। घटना के सबंध में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

पिता ने कुछ लोगों पर शक जताया

बताया जा रहा है कि राहुल विधि छात्र है। उसके पिता राजू चौहान रियल स्टेट का काम करते है। मंगलवार शाम को राहुल घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान बदमाशों ने गोली मार दी।

चलती बाइक से मारी गोली

राहुल घर के बाहर खड़ा हुआ था। इसी दौरान चार बाइकों पर सवार होकर आठ लड़के आए। पहले तो वह बगल से निकल गए। उसके बाद दूसरी गली से वापस मुडकर आए और चलती बाइक पर सवार हाेकर राहुल को जान से मारने की नियत से फायर झोंक दिया। 

घटना सीसीटीवी में कैद

पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं, राहुल के पिता राजू ने कुछ लोगों पर शक जताया। पुलिस सीसीटीवी कैमरे और पिता के शक के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

पहले भी कर चुके हैं जानलेवा हमला

राजू सिंह के मुताबिक इससे पहले 12 जनवरी को दबंगों ने उनके बेटे को जान से मारने की नियत से रोका था। तब भी बेटा किसी तरह से भाग निकला था। राजू सिंह ने इस मामले में आधा दर्जन लोगों के नाम पुलिस को बताए हैं।

दो दिन पहले भी युवक पर हुआ था हमला 

पीड़ित के पिता राजू चौहान के मुताबिक दो दिन पहले भी हिंदूवादी संगठन के नेता से जुड़े उसके गुर्गों ने काली मठिया के पास उनके बेटे पर हमला किया था। जिसकी शिकायत भी उन्होंने पुलिस से की थी। लेकिन पुलिस ने उसे मामले में कोई कार्रवाई नहीं की थी।

ये भी पढ़ें- खरमास समाप्त: इस दिन से बजेगी शहनाई...जनवरी के आगे वाले महीनों में होने वाली शादियों की जान लें सही डेट

संबंधित समाचार