लखनऊः Free में ठहरने और खाने की व्यवस्था, जरूरतमंद मरीजों का सहारा बना अपना घर

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचारः गोमती नगर के विभव खंड में स्थित ‘अपना घर’ जरूरतमंद मरीजों के लिए आशा का केंद्र बन गया है। इंटास फाउंडेशन द्वारा संचालित यह पहल राम मनोहर लोहिया अस्पताल, ग्लोब हेल्थकेयर और अन्य अस्पतालों में इलाज कराने आने वाले गरीब मरीजों को निःशुल्क रहने, खाने-पीने और अस्पताल तक पहुंचाने की सुविधा प्रदान करती है।

अपना घर में मरीजों और उनके अटेंडेंट्स के लिए ठहरने और खाने की व्यवस्था है। जो मरीज अकेले आते हैं, उनके लिए अन्य अटेंडेंट भोजन बनाते हैं। मरीजों का जन्मदिन और त्योहार भी यहां उत्साहपूर्वक मनाए जाते हैं, जिससे उन्हें परिवार जैसा माहौल मिलता है। प्रोजेक्ट एसोसिएट हिमांशु दुबे ने बताया कि अपना घर में 30 बेड की सुविधा है और अब तक करीब 1000 मरीज यहां रह चुके हैं।

डॉक्टर आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को यहां भेजते हैं। मरीजों के लिए अस्पताल तक निशुल्क वाहन सुविधा भी उपलब्ध है। इसके अलावा, मरीजों का मनोबल बढ़ाने के लिए काउंसिलिंग और फिजियोथेरेपी जैसी सेवाएं भी दी जाती हैं। विशेषज्ञ हर हफ्ते यहां आकर मरीजों की जरूरतों के अनुसार गतिविधियां कराते हैं, जिससे उनकी मानसिक और शारीरिक स्थिति में सुधार होता है। अपना घर न केवल इलाज के दौरान मरीजों को सहारा देता है बल्कि उन्हें आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है। यह पहल स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक नई उम्मीद बन चुकी है।

यह भी पढ़ेः 

संबंधित समाचार