Lucknow University लिखेगा पर्यटन, कृषि और उद्यमिता क्षेत्रों में विकास की नई पहचान, Tajikistan के साथ साइन हुआ MoU 

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचारः 

 लखनऊ विश्वविद्यालय का शिक्षक दल कुलपति डॉ. आलोक कुमार राय के नेतृत्व में इन दिनों ताजिकिस्तान की यात्रा पर है। शिक्षक दल ने ताजिकिस्तान के अंतरराष्ट्रीय पर्यटन, उद्यमिता विश्वविद्यालय के साथ समझौता ज्ञापन पर शुक्रवार को हस्ताक्षर किए। इस साझेदारी का उद्देश्य दोनों संस्थानों के बीच शैक्षणिक सहयोग, शोध और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है। ताजिकिस्तान के पर्यटन, कृषि और उद्यमिता विकास क्षेत्रों पर लखनऊ विश्वविद्यालय अध्ययन करेगा।

विश्वविद्यालय ने ताजिकिस्तान के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करके अपने वैश्विक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। समझौता ज्ञापन से संयुक्त शोध परियोजनाओं, संकाय विनिमय कार्यक्रमों और छात्र गतिशीलता को सुविधाजनक बनने की उम्मीद है। लखनऊ विश्वविद्यालय कृषि और संबंधित शिक्षा में अपनी प्रगति को बढ़ा रहा है, इसलिए यह समझौता ज्ञापन अधिक प्रासंगिक है। ताजिकिस्तान कृषि प्रधान देश है जिसे विश्वविद्यालय के शोध का भरपूर लाभ मिलेगा। ताजिक एग्रेरियन यूनिवर्सिटी के रेक्टर महमदोरज़ोदा उस्मान मामूर ने कहा कि हमें भारत के प्रमुख संस्थानों में से एक लखनऊ विश्वविद्यालय के साथ साझेदारी करने का सौभाग्य मिला है। लविवि के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने कहा कि, समझौता ज्ञापन एक तरह से हमारे विश्वविद्यालयों के बीच सहयोग के नए रूप दिखाता है। आपसी समझ, अकादमिक उत्कृष्टता और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए किया गया है।

समझौता के बाद यह होगा बदलाव

-अकादमिक उत्कृष्टता और नवाचार को मिलेगा बढ़ावा
-कार्यशालाओं का संचालन और सम्मेलनों होंगे आयोजित
-शैक्षिक व सांस्कृतिक संबंध होंगे मजबूत
-कृषि विज्ञान, हरित अर्थव्यवस्था में अकादमिक सहयोग व अनुसंधान

यह भी पढ़ेः साइबर ठगों की अब खैर नहीं, दूरसंचार विभाग ने ‘संचार साथी’ मोबाइल ऐप किया पेश

संबंधित समाचार