Rinku Singh Engagement: कौन हैं प्रिया सरोज? जिन्होंने क्रिकेटर रिंकू सिंह संग कर ली सगाई...जल्द होगी शादी!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के धुरंधर बल्लेबाज रिंकू सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। रिंकू सिंह की सगाई समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज से हुई है। इस तरह की खबरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। प्रिया हालिया लोकसभा सत्र के दौरान बेहद चर्चा में रही हैं। वहीं रिंकू सिंह को इंग्‍लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। इस सीरीज की शुरुआत 22 जनवरी से होनी है। 

प्रिया लोकसभा में देश की सबसे युवा सांसदों में से एक हैं
प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश की मछलीशहर सीट से सपा सांसद हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 में महज 25 साल की उम्र में जीत हासिल करते हुए सभी को चौंका दिया था। प्रिया सरोज ने इस सीट पर भाजपा के दिग्गज नेता बीपी सरोज को 35,850 वोट से मात देकर जीत हासिल की है। वे लोकसभा में देश की सबसे युवा सांसदों में से एक हैं।

रिंकू का इंटरनेशनल रिकॉर्ड 
27 साल के रिंकू सिंह ने भारत के लिए दो वनडे और 32 टी20 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने वनडे में 55 रन बनाए हैं, जबकि टी20 इंटरनेशनल में रिंकू के नाम पर 46.09 के एवरेज से 507 रन दर्ज हैं।

ये भी पढे़ं : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पारंपरिक समारोह में दिए राष्ट्रीय खेल पुरस्कार, पैरा एथलीट रहे आकर्षण का केंद्र

संबंधित समाचार