Kanpur: सरकारी तालाब पर बन गए दर्जनों मकान, देखकर महापौर हुईं हैरान, कार्रवाई के दिए निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। महापौर प्रमिला पांडेय ने शुक्रवार को महापौर आपके वार्ड कार्यक्रम के तहत वार्ड 8 मसवानपुर में समाधान शिविर लगाया। महापौर के पहुंचते ही सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर नजदीक स्थित तालाब मे हुए अतिक्रमण की शिकायत की। स्थानीय लोगों ने बताया कि फर्रा नटकी सरकारी तालाब पर कब्जा करके बड़ी संख्या में घरों का निर्माण कर लिया गया है। 

जिस पर महापौर अपने पूरे लाव-लश्कर के साथ निरीक्षण के लिए पहुंच गईं। यहां पर हुए अवैध निर्माण को देखकर महापौर हैरान रह गईं। यहां पर पूरे तालाब की जमीन को पाटकर दर्जनों आवासीय घर बने मिले। स्थानीय लोगों ने कहा कि कभी ये काफी बड़ा तालाब हुआ करता था। लेकिन आज पूरे तालाब पर भू माफियाओं ने प्लाटिंग करके बेच दिया। जिस पर महापौर ने मामले पर सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दिया। 

महापौर ने नगर निगम पहुंचते ही केडीए सचिव अभय पांडेय को कार्यालय बुलाआ और तालाब पर हुए कब्जे के बारे में बताया। महापौर ने केडीए सचिव को मौके पर जाकर निरीक्षण करने और तालाब को कब्जा मुक्त करने के निर्देश दिये। महापौर ने बताया कि आपके वार्ड कार्यक्रम के तहत कुल 22 शिकायतें आईं जिसमें से मौके पर 7 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया। समाधान शिविर मे अधिकतर शिकायतें जलभराव, गंदगी, अतिक्रमण और चट्टे से संबिधित थीं। जिस पर महापौर ने सभी समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए।

यह भी पढ़ें- Chitrakoot में कैबिनेट मंत्री बोले- सपा सरकार में कुंभ के समय बहुत से लोग मरते थे, गोवंशों की मौत पर कहा ये...

 

संबंधित समाचार