बस में 82 यात्रियों में 55 बेटिकट, दो टीआई निलंबित
बुलंदशहर डिपो की रोडवेज बस में सवार थे 82 यात्रीकोरोना काल में उड़ाई गई सामाजिक दूरी की धज्जियांपरिवहन निगम मुख्यालय ने तलब किया चेकिंग का ब्यौरा लखनऊ। रोडवेज बस में बिना टिकट यात्रियों को सफर करने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक दिन पहले एक और बस में बिना टिकट मामला …
- बुलंदशहर डिपो की रोडवेज बस में सवार थे 82 यात्री
- कोरोना काल में उड़ाई गई सामाजिक दूरी की धज्जियां
- परिवहन निगम मुख्यालय ने तलब किया चेकिंग का ब्यौरा
लखनऊ। रोडवेज बस में बिना टिकट यात्रियों को सफर करने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक दिन पहले एक और बस में बिना टिकट मामला पकड़ा गया। जिसमें बस में सवार 82 यात्रियों में 55 यात्री बिना टिकट सफर करते हुए पकड़े गए। गाजियाबाद क्षेत्र की ओर से की गई कार्रवाई की सूचना निगम मुख्यालय पर आते ही अफसरों में हड़कंप मच गया।
परिवहन निगम मुख्यालय ने पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए दो यातायात निरीक्षकों को निलंबित कर दिया। वहीं संविदा के चालक परचिालकों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया। बता दें कि 17 नवंबर को रोडवेज बस नंबर यूपी 14 सीटी 0273 बुलंदशहर से जहांगीराबाद जा रही थी। रास्ते में बस की चेकिंग गाजियाबाद क्षेत्र के सहायक यातायात निरीक्षक दुर्वेश कुमार व बदन सिंह ने किया। क्षेत्रीय प्रबंधक एके सिंह ने बताया कि बुलंदशहर के एआरएम के सूचना पर बस में छापेमारी करते हुए 55 बिना टिकट यात्रियों को पकड़ा गया है। इस मामले में सीजीएम (संचालन) का चेकिंग का ब्यौरा तलब किया है।
बिना टिकट मामले में दो सहायक यातायात निरीक्षक में धमेंद्र सिरोही व रामरतन को निलंबित कर दिया गया है। वहीं संविदा चालक राजीव कुमार व संविदा परिचालक सन्नी कुमार को नौकरी से बर्खास्त करने की कार्रवाई की गई।
पहले भी पकड़े गए बसों में बेटिकट यात्री
- बीते आठ सितंबर को अयोध्या डिपो की बस में 28 यात्रियों में 21 बिना टिकट मिले।
- बीते अगस्त माह में एटा से फर्ररूखाबाद जा रही बस में 52 यात्री बिना टिकट पकड़े।
- मेरठ से बड़ौत जा रही बस में रोडवेज बस में 42 में 37 बेटिकट यात्री पकड़े गए थे।
