हल्द्वानी: सुंदरपुर रैक्वाल में मिले गुलदार के पंजों के निशान, ग्रामीणों में दहशत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। गौलापार में जंगल से सटे गांवों में वन्य जीवों का आतंक कम नहीं होने का नाम नहीं ले रहा है। सुंदरपुर रैक्वाल गांव में हाथियों के बाद अब गुलदार ने दस्तक दे दी है। खेत में गुलदार के पंजों के निशान मिलने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। उन्होंने वन …

हल्द्वानी, अमृत विचार। गौलापार में जंगल से सटे गांवों में वन्य जीवों का आतंक कम नहीं होने का नाम नहीं ले रहा है। सुंदरपुर रैक्वाल गांव में हाथियों के बाद अब गुलदार ने दस्तक दे दी है। खेत में गुलदार के पंजों के निशान मिलने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। उन्होंने वन विभाग से गश्त बढ़ाने और पिंजड़ा लगाने की मांग की है।

नंदन सिंह रैक्वाल निवासी सुंदरपुर रैक्वाल का गांव से सटा हुआ खेत है। वह बुधवार की सुबह खेत में काम करने के लिए पहुंचे तो उन्हें खेत में गुलदार के पंजों के निशान दिखाई दिए। पंजों के निशान से साफ था कि गुलदार ने खेत में चहल कदमी की है। वहीं खेत में गुलदार के पंजों के निशान की खबर लगते ही ग्रामीण इकट्ठा हो गए। उन्होंने वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर हल्द्वानी वन प्रभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांवों में रात्रि गश्त बढ़ाने और पिंजड़ा लगाने की मांग की है ताकि गुलदार को पकड़ा जा सके।

ग्राम प्रधान नीरज रैक्वाल ने बताया कि गांव में पहले भी गुलदार की आमद होती थी। पिछले कुछ दिनों से गुलदार नहीं दिखाई दिया था। सिर्फ हाथी ही गांव में आते थे तो फसल नष्ट होने की चिंता रहती थी। अब गुलदार के आने से ग्रामीणों में जान पर खतरा दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि वन विभाग को मानव-वन्य जीव संघर्ष रोकने के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए। सिर्फ कागजी दावों से काम नहीं चलेगा।

“सुंदरपुर रैक्वाल गांव में गुलदार की आमद की सूचना है। वहां पर गश्त बढ़ाईजा रही है। साथ ही ग्रामीणों से भी अपील है कि शाम को अंधेरा होने पर घर से सिर्फ जरूरी काम पर ही निकलें।” -कुंदन कुमार, डीएफओ, हल्द्वानी वन प्रभाग

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव