शाहजहांपुर: होमगार्ड में नौकरी लगवाने के नाम 95 हजार रुपये ठगे

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

एसपी के आदेश पर दंपति के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज 

शाहजहांपुर, अमृत विचार। एक दंपति ने एक व्यक्ति को उसके बेटे की होमगार्ड में नौकरी लगवाने का झांसा दिया और नौकरी लगवाने के नाम 95 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने रपये वापस मांगे तो दंपति ने जान से मारने की धमकी दी। एसपी के आदेश पर दंपति के खिलाफ धोखाधड़ी का रामचंद्र मिशन थाना में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

खुदागंज थाना क्षेत्र के गांव कमलापुर निवासी राजकिशोर ने बताया कि वह पुरोहित का काम करता है। उसने बताया कि अक्टूबर 2023 में कटरा थाना के गांव पिंगरी खुर्द में रिश्तेदारी में गया था। वहां उसकी मुलाकात वीरेश सिंह निवासी पिपरी खुर्द थाना कटरा से हुई। आरोप है कि बातों-बातों में आरोपी वीरेश सिंह उसके पुत्र कैलाश की होमगार्ड में नौकरी दिलाने की बात कही। आरोपी ने झांसे में लेकर उसके पुत्र की होमगार्ड की नौकरी दिलाने का लालच दिया। आरोप है कि 8 नवंबर 23 को आरोपी अपनी पत्नी ममता के साथ हनुमत धाम के निकट पहुंचा और उसे बुलाया। आरोप है कि  उसकी पत्नी ने नौकरी लगाने के नाम पर 95 हजार रुपये ले लिए। पीड़ित ने बताया कि उसके बेटे की होमगार्ड की नौकरी नहीं लगी। पीड़ित ने आरोपी की पत्नी से 11 जुलाई 2024 को 95 हजार रुपये मांगे। उसने रुपये देने से मना कर दिया। आरोप है कि आरोपी और उसकी पत्नी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि रामचंद्र मिशन थाना के बाराबर चक्कर लगा रहा था और पुलिस ने आश्वासन देते रही कि पैसे वापस करा देंगे। लेकिन पैसा वापस नहीं हुआ। आरोपी ने पैसे देने से मना कर दिया। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। रामचंद्र मिशन प्रभारी निरीक्षक धमेंद्र कुमार ने एसपी के आदेश पर आरोपी पति ओर पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

संबंधित समाचार