गोवा में पैराग्लाइडिंग के दौरान बड़ा हादसा, महिला पर्यटक और प्रशिक्षक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पणजी। उत्तरी गोवा में ‘पैराग्लाइडिंग’ के वक्त खड्डे में गिरने से एक महिला पर्यटक और प्रशिक्षक की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना शनिवार शाम करीब पांच बजे केरी गांव में हुई। उन्होंने बताया कि पुणे निवासी शिवानी डाबले और उनके प्रशिक्षक सुमल नेपाली (26) की केरी पठार में दुर्घटना में मौत हो गई। प्रशिक्षक नेपाली नागरिक था। 

अधिकारी ने बताया कि दाबले ने ‘पैराग्लाइडिंग’ के लिए जिस ‘एडवेंचर स्पोर्ट्स कंपनी’ से बुकिंग कराई थी वह अवैध रूप से संचालित की जा रही थी। उन्होंने बताया कि शिकायत के अनुसार उड़ान भरने के तुरंत बाद ‘पैराग्लाइडर’ खड्डे में गिर गया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस संबंध में कंपनी के मालिक शेखर रायजादा के खिलाफ मंद्रेम पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। 

ये भी पढ़ें- केंद्र 14 फरवरी को प्रदर्शनकारी किसानों के साथ करेगा बैठक, डल्लेवाल चिकित्सा सहायता लेने को राजी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता