Bareilly: अब शिक्षक से होगी वसूली, टीईटी की फर्जी मार्कशीट से हासिल की थी नौकरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार : टीईटी की फर्जी मार्कशीट से नौकरी पाने वाले शेरगढ़ के प्राथमिक विद्यालय सिहौर के बर्खास्त सहायक अध्यापक कमल सिंह से वेतन की वसूली की जाएगी। बीएसए संजय सिंह ने वित्त एवं लेखाधिकारी को पत्र लिखकर वर्ष 2014 से वेतन वसूली करने का आदेश दिया है।

बर्खास्त शिक्षक ने टीईटी की मार्कशीट में 101 नंबरों से 2011 में उत्तीर्ण होने की जानकारी दी थी। जो जांच में फर्जी पाई गई। विभाग के पास पहली शिकायत 28 सितंबर 2024 को की गई थी। इसके बाद 25 अक्टूबर को माध्यमिक शिक्षा परिषद ने टीईटी मार्कशीट में रोल नंबर 11013495 फर्जी होने की बात पुष्ट कर दी। कमल सिंह मूल रूप से मथुरा का रहने वाला है। उसने आगरा विश्वविद्यालय से बीपीएड किया और विशिष्ट बीटीसी फरीदपुर डायट से ट्रेनिंग की। बीईओ मुकेश कुमार के अनुसार कमल सिंह का वर्तमान में वेतन 70 हजार रुपये रहा है। उसी हिसाब से 10 साल के वेतन की वसूली की जाएगी।

30 सितंबर से बर्खास्तगी तक अनुपस्थित रहा
कमल सिंह के खिलाफ 27 सितंबर को बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहने की शिकायत साथी शिक्षकों ने 30 सितंबर को बीएसए कार्यालय में की। तब से बर्खास्तगी तक वह लगातार अनुपस्थित रहा। शिक्षक ने अपने फर्जी टीईटी के प्रमाण पत्र के जवाब में टीईटी परीक्षा का प्रमाण पत्र पचकुईया जीआईसी इंटर कॉलेज आगरा से होना बताया था लेकिन साक्ष्य नहीं होने से अस्वीकार कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- Bareilly: टैक्स नहीं भरा? आपके घर कभी भी पहुंच सकता है कुर्की का नोटिस! 

संबंधित समाचार